नालागढ 1जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
उत्तर प्रदेश से आ कर औधोगिक नगरी के मानपुरा बाजार में बीच सडक पर गन्ने की रेहडी लगा कर आम जन को परेशानी करने वाले बिन्दु कुमार के खिलाफ मानपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत दिवस मानपुरा बाजार सडके के बीचो बीच गन्ने की रेहडी लगा कर आम जन को बाधा उत्पन्न करने पर उत्तर प्रदेश के निवासी बिन्दू कुमार के विरूघ्द मामला दर्ज किया है । इस बात की पुष्टि पुलिस उप कप्तान प्रियंक गुप्ता द्वारा की गई है ।










