नालागढ 2 जुलाई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन की पंचायत बरोटीवाला महाजन चौकी मे विगत 7 दिनो से चले आ रहे श्री मद सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन गत दिवस पूर्णा आहूति के साथ हुआ।

इस पूर्णा आहूति में महाजन परिवार जन के सदस्यो के इलावा अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। कथा के मुख्य वक्ता विवेकानंद महाराज प्रयाग राज वाले ने अपने मुखारविंद से भगवान श्री गणेश ,शिव ,कृष्ण राधा ,राम ,विष्णु , कृष्ण सुदामा मित्रता चरित्र के दर्जनों प्रसंगों का व्याख्यान एवं भजन सकीर्तन सुना कर भाव विभोर किया।

कथा के अंत मे तमाम श्रदालओ को बिन बिन वयजनो का प्रसाद ग्रहण किया। इस कथा का आयोजन महाजन परिवारजन के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। कथा का श्री गणेश 24जून को वब्यां शोभा कलस यात्रा के साथ हुआ था। इस कथा का मुख्य उद्देश्य अपने पितरों के उद्धार एवं शहर की सुख समृद्धि के लिए करवाया गया था।










