दिल्ली 11 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
भारत अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाने के लिए एक ऐसे विनाशक का परीक्षण करने जा रहा हैए जो 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी से दुश्मन को मार गिराने में सक्षम होगा और इसकी खासियत है कि यह बैलास्टिक मिसाइल चलते युद्धपोतों या विमान वाहकों को भी ध्वस्त कर सकती है।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत का समुद्री विनाशक बैलास्टिक मिसाइल 1000 कि मी दूर मौजूद जहाज के परखच्चे उड़ा देगीए डीआरडीओ बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट करने वाला है।
जब रक्षा बल रॉकेट फोर्स बनाने पर विचार कर रहे हैं, ऐसे समय में भारत जल्द ही एक नई लंबी दूरी की एंटी .शिप बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने के लिए तैयार है। भारत का ये समुद्री विनाशक 1000 किलोमीटर से अधिक दूरी से दुश्मन को मार गिराने में सक्षम है। यह एंटी .शिप बैलास्टिक मिलाइल इतनी ताकतवर है कि यह चलते युद्धपोतों या विमान वाहकों को ध्वस्त कर सकती है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ;डीआरडीओ द्वारा अगले कुछ दिनों में इस बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने की उम्मीद है।
सूत्रों ने बताया कि एंटी.शिप बैलिस्टिक मिसाइल को युद्धपोतों और तटवर्ती स्थानों से प्रक्षेपित किया जा सकेगा। मिसाइल प्रणाली भारतीय नौसेना के लिए विकसित की जा रही है और यह उसे लंबी दूरी से दुश्मन के जहाजों को नष्ट करने की क्षमता प्रदान करेगी। भारतीय सेना अपने भंडार में बैलिस्टिक मिसाइलों की संख्या बढ़ा रही है और भारतीय सेना के अलावा भारतीय वायु सेना दोनों ने प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों का ऑर्डर दिया है।