/हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया प्रोफेसर रणजोध की कहनियों की पुस्तक ‘कैंथ का पेड़’ का लोकापर्ण।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया प्रोफेसर रणजोध की कहनियों की पुस्तक ‘कैंथ का पेड़’ का लोकापर्ण।

नालागढ़ 14 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा।

नालागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर रणजोध सिंह की कहनियों की नवीन पुस्तक ‘कैंथ का पेड़’ जिससे निखिल पब्लिशर आगरा ने प्रकाशित किया है, का लोकापर्ण हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गत दिवस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय रेड क्रॉस मेला (नालागढ़) के उद्घाटन सत्र में किया|।

उन्होंने पुस्तक का लोकापर्ण करते हुए उन्हें बधाई दी व एक शुभ सन्देश उनकी पुस्तक पर लिखकर दिया|

याद रहे कि इससे पहले भी प्रोफेसर रणजोध सिंह की पुस्तक ‘आईना’ काव्य संग्रह साहित्य के गलियारों में काफी चर्चित रही है|

वर्तमान पुस्तक ‘कैंथ का पेड़’ एक कहानी संग्रह हैं, इस संग्रह में प्रकाशित उनकी दो कहनियों, ‘कैंथ का पेड़’ तथा ‘धर्मराज के दरबार में’ पर पहले ही नाटक बन चुके हैं तथा गेयटी थिएटर शिमला में पुरस्कृत भी हो चुकी हैं|

प्रोफेसर रणजोध सिंह नालागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार हैं| इनकी अनेकों कहनियां, लघु कथाएं, कविताएं, संस्मरण तथा व्यंग्य लेख देश के विभिन्न समाचार पत्रों तथा साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं| टी.वी. तथा अनेक साहित्यिक पटलों पर भी प्रोफेसर सिंह की कविताओं / कहानियों का प्रसारण होता रहता है| साहित्य से संबंधित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान भी उनकी झोली में हैं|

नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम, सचिव हरिराम धीमान, नरेश घई, अध्यक्ष नालागढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन तथा अन्य साहित्यकारों ने प्रो.सिंह की इस नई पुस्तक की सफलता के लिए उन्हें बहुत बधाइयां व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नालागढ़ के लिए गर्व का विषय है|

इस अवसर पर श्रीमती जानकी शुक्ल धर्मपत्नी राज्यपाल, हरदीप सिंह बाबा विधायक नालागढ़, मनमोहन शर्मा डी.सी. सोलन, अजय यादव ए.डी.सी. सोलन, विनोद धीमान एस.पी. बद्दी, श्रीमती सुनाक्षी सी.ओ. (बी.बी.एन.), तथा श्रीमती वंदना बंसल प्रेसिडेंट नगर निगम नालागढ़ के अलावा शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे|