/भाजपा सांसदों को धक्का देने राहुल गांधी के ख़िलाफ़ थाने पहुँचे अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज व हेमांग जोशी

भाजपा सांसदों को धक्का देने राहुल गांधी के ख़िलाफ़ थाने पहुँचे अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज व हेमांग जोशी

अहंकारी राहुल गांधी ख़ुद को समझते हैं क़ानून से ऊपर- अनुराग सिंह ठाकुर

नई दिल्ली 19 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसदों को धक्का मार कर घायल करने की घटना पर साथी सांसदों बांसुरी स्वराज व हेमांग जोशी के साथ संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी के खिलाफ धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दर्ज कराई और कहा कि अहंकारी राहुल गांधी ख़ुद को क़ानून से ऊपर समझते हैं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ कांग्रेस पार्टी और इनके नेताओं द्वारा आज संसद में बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम दिया गया। कांग्रेस और राहुल गांधी को क़ानून के उल्लंघन की आदत है। अहंकारी राहुल गांधी ख़ुद को क़ानून से ऊपर समझते हैं। आज हमने राहुल गांधी के खिलाफ मारपीट और उकसावे की शिकायत दर्ज कराई है जहां हमने संसद भवन के मकर द्वार के बाहर आज हुई घटना का विस्तार से उल्लेख किया है, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और राहुल गांधी जी ने उन्हें धक्का देकर घायल कर दिया, जिसके चलते भाजपा के दो सांसद अस्पताल में भर्ती हैं। हमने राहुल गांधी के खिलाफ धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है। इनको कानून के उल्लंघन की आदत है। हत्या के कोशिश की धाराओं में शिकायत दी है। BNS की धारा 109 के तहत शिकायत दी गई है। घटना के बाद भी राहुल गांधी का आहंकार नहीं टूटा और वो बिना सांसदों से मिले निकल गए। राहुल गांधी अपने आप को कानून से ऊपर समझते हैं”

बाबा साहेब अंबेडकर जी को भारत रत्न से तब सम्मानित किया गया जब जनता दल की सरकार भाजपा के समर्थन से सत्ता में थी। मोदी ने बाबा साहब को उनका उचित सम्मान दिया है। मोदी ने मऊ, नागपुर, मुंबई, दिल्ली और लंदन में पंच तीर्थ का निर्माण किया, संविधान दिवस मनाना शुरू किया और उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। बाबा साहेब के प्रति कांग्रेस की घृणित मानसिकता ने कांग्रेस का चेहरा बेनक़ाब कर दिया है।