देश में दो संविधान की व्यव्स्था को खत्म करने के लिए 370 धारा को हटाया – संजय सूद
सोलन 21 जनवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / कमल चौहान
भाजपा ज़िला सोलन का संविधान शौर्य दिवस मनाया।जिला भाजपा कार्यालय सोलन में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिस में संजय सूद ने मुख्य वक्ता के रूप मे भाग लिया।

मिली जानकारी कें मुताबिक संजय सूद ने इस अवसर पर संविधान को संरक्षण करने के लिए किए जा रहे भाजपा के प्रयासों का उल्लेख किया और डाक्टर भीम राव अम्बेडकर के संविधान निर्माण के लिए किए गए योगदान को लोगों को विस्तृत जानकारी दी ।

उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस की ओर से अम्बेडकर के अपमान को लेकर किये गये दुष्प्रचार का खंडन किया । कॉंग्रेस ने संविधान का सब से ज्यादा दुरुपयोग किया है। कॉंग्रेस ने आर्टिकल 356 का दुरुपयोग कर भाजपा सरकारों को बर्खास्त किया और देश मे इमर्जेंसी लगा कर संविधान का दुरपयोग किया। भाजपा ने संविधान का संशोधन देश के हित मे किया
उन्होने कहा कि देश में दो संविधान की व्यव्स्था को खत्म करने के लिए 370 धारा को हटाया और 35A को हटा कर जम्मू कश्मीर में महिलाओं के अधिकार बहाल करवाये

इस मौके पर उपाध्यक्ष भाजपा हिमाचल प्रदेश श्री मति रश्मि धर सूद, जिला अध्यक्ष रत्न पाल सिंह, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप पूर्व विधायक के ऐल ठाकुर; परमजीत सिंह, तथा महामंत्री भरत साहनी, बलबीर ठाकुर नालागढ मंडल से धनी राम काला, पूर्व पार्षद कृष्ण संगर , लाल चंद ठाकुर; पंजेहरा मंडल से टेक् चंद् चंदेल बद्दी मंडल से कृष्ण कुमार कसाना, गुरमैल चौधरी
पट्टा मंडल से खेम सिंह मंडल अध्यक्ष;सोलन मंडल से शैलेंद्र गुप्ता, मदन ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।