/हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अचानक तबियत खराब।

हिमाचल के मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अचानक तबियत खराब।

सभी कार्य क्रम व निर्धारित बैठकें स्थगित ।

शिमला 10 फरवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत अचानक बिगड़ने का समाचार मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी है।

वायरल संक्रमण के कारण मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है।इस बात की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य कारणों से उनकी आज की सभी निर्धारित बैठकें स्थगित कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री फिलहाल किसी से भी मुलाकात नहीं करेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उनकी स्थिति सामान्य है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उन्हें आराम की जरूरत है।

मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने की खबर सामने आने के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनके करीबी सूत्रों व जुझारू इंसानियत को देखते हुए , मुख्यमंत्री जल्द ही अपनी सरकारी गतिविधियों को पुनः प्रारंभ कर देंगे।