/कामगार कल्याण बोर्ड चंबा द्वारा चलाई जा रही है आधार सत्यापन की मुहिम-श्रम कल्याण अधिकारी,

कामगार कल्याण बोर्ड चंबा द्वारा चलाई जा रही है आधार सत्यापन की मुहिम-श्रम कल्याण अधिकारी,


चंबा 27 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा


हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड जिला कार्यालय चम्बा द्वारा ई-केवाईसी (आधार वेरीफिकेशन) की मुहिम चलाई जा रही है।

इस मुहिम के तहत कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपना आधार नंबर अपने मोबाइल नंबर से 31 मार्च 2025 तक लिंक करवाना अनिवार्य है। ताकि कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी आधार वेरीफिकेशन को सुनीश्चित किया जा सके अन्यथा भविष्य में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के लाभ के लिए पंजीकृत श्रमिकों की पात्रता रद्द हो जाएगी।

यह जानकारी जिला श्रम कल्याण अधिकारी चंबा श्वेता द्वारा दी गई है।