नालागढ़ 24 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत गत दिवस चक्का रोड़ बद्दी स्थित एक झुंगी में जुआ खेला जा रहा था।
इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम द्वारा दो व्यक्तियों सचिन पुत्र श्री मदन लाल निवासी H.N. 88, हुड्डा प्लाटस, सरकारी विद्यालय के पास, सेक्टर 19 पंचकुला, हरियाणा व नितिन सपुत्र राजवीर निवासी गांव इस्लामनगर तहसील व जिला बदांयु उ0प्र0 को काबू कर तालाशी ली गई तो तालाशी के दौरान आरोपीयों से पर्ची दड़ा सट्टा, जुआ खेलने में इस्तेमाल 750/- रुपयों की नकदी व दो तलवारें बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि दोनो आरोपी लोंगों को लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसा रहे थे।
कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में जुआ अधिनियम व आयुध अधिनियम (Arms Act) के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है। आगामी अनवेषण में कार्यवाही जारी है।







