सोलन (अर्की) 27 जुलाई
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
अर्की उपमंडल की सरयांज पंचायत के पट्टा में आज बाबा नारायणपुरी व समस्त ग्रामवासी पट्टा के सहयोग से माता सरा देई के प्रांगण में मद्भागवत कथा का आज पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।बाबा नारायणपुरी जी व समस्त ग्रामवासी पट्टा द्वारा सरादेवी माता के मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है ।

भी किया गया जबकि कल सोमवार, 28 जुलाई से 02 अगस्त, 2025 तक यह आयोजन जारी रहेगा।
इस महायज्ञ में कथा वाचक राजकुमार रसिक महाराज अपने मुखारविन्द से श्रीमद् भागवत कथामृत का रसपान करवाएंगे। भक्ति से (सरावोर) परिपूर्ण श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ में आप सपरिवार माता सरादेई मन्दिर ग्राम पट्टा, डा. सरयांज, तह. अर्की, जिला सोलन में कार्यक्रमानुसार सादर आमन्त्रित है।

श्री मद्भागवत कथा का मूल पाठ-प्रातः 05:00 से 08:00 बजे तथा दोपहर बाद 01:00 बजे से 04:00 बजे तक प्रवचन सुनाए जाएंगे और भण्डारा (प्रतिदिन)04:15 बजे सांय और सांयकालीन कीर्तन-08:00 बजे सांय प्रतिदिन किया जाएगा ।
आगामी रविवार, 03 अगस्त, 2025 को दूर 1.00 बजे पूर्णाहुति के बाद भी भंडारा आयोजित किया जाएगा।बाबा नारायण पुरी एवं समस्त ग्रामवासी पट्टा,ग्राम विकास समिति पट्टा ने सभी को इस शुभ कार्य में सहयोग करने का आवाहन किया है।








