नालागढ़ (रामशहर) 12 अगस्त
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ तरुण गुप्ता
आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के रामशहर मंडल में मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर मंडल की बैठक और तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से कसौली विधानसभा से जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर मुख्य वक्ता और नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर भी मौजूद रहे ।

कसौली विधानसभा से जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने मंडल के संगठनात्मक कार्यक्रमों , हर घर तिरंगा अभियान, और केंद्र की मोदी सरकार की जनहित नीतियों के बारे में जानकारी दी।

नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास सुरक्षा और कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ा संकल्प है ।
उन्होंने कहा कि मोदी द्वारा चलाए गए अभियान के तहत हर घर तक तिरंगा पहुंचना और हर नागरिको के दिलों में राष्ट्रभक्ति की लौ जागाना हम सभी का कर्तव्य है ।

रामशहर भाजपा मण्डल की और से स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर झंडों का वितरण किया गया।

उन्होंने बताया कि 12 या 13 तारीख को अगर क्षेत्र में किसी शहीद की प्रतिमा है वहां पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है,और उस प्रतिमा पर माल्यार्पण भी की जाएगी।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस पर हर बूथ,हर घर पर तिरंगा फहराने का अभियान सफल बनाया जाए।

इस बैठक एवं तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मंडल अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, जिला सचिव श्रीमती कमला देवी जिला प्रवक्ता सरवन चंदेल, मंडल के पूर्व अध्यक्ष बलदेव ठाकुर रामशहर मंडल महामंत्री राजन और सोमनाथ ठाकुर, पूर्व किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष परशराम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष जीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता, मंडल सचिव दीवान चंद, रामशहर मंडल के सोशल मीडिया संयोजक सौरभ शर्मा, हरदेव ठाकुर, जसवंत ठाकुर, कीरत राम, रमन बस्सी, बलजिंदर, धीरज वर्मा, मुकेश शर्मा दक्ष शर्मा एवं अन्य पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष बूथ समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।










