शिमला, 8 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात के दौरान प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार लगातार कर्मचारियों और जनता से उनके अधिकार व सुविधाएं छीन रही है।
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार पहले ही कर्मचारियों का डीए, मेडिकल बिल और नियमितीकरण का हक छीन चुकी है और अब हायर ग्रेड-पे भी समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि खाली पदों को भरने की बजाय सरकार आउटसोर्स पर निर्भर है, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुविधाओं का विस्तार करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम शुरू कर दिया है।








