यूनियन की बैठक में एक भी महिला पत्रकार नहीं हुई शामिल।
बद्दी, 9 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ नयना वर्मा।
हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की महत्वपूर्ण बैठक गत दिवस बद्दी में सम्पन्न हुई लेकिन इस मीटिंग में प्रदेश भर से एक भी महिला पत्रकार शामिल नहीं हुई ।

मिली जानकारी के मुताबिक़ बैठक में प्रदेशभर से आए पुरुष पत्रकारों ने भाग लिया और पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों, पुरुष पत्रकारों की सुरक्षा तथा अधिकारों पर गंभीर मंथन किया।

बैठक में संगठन को मज़बूत बनाने, पुरुष पत्रकारों के हितों की रक्षा और क्षेत्रीय स्तर पर आ रही चुनौतियों का सामना करने के लिए ठोस रणनीति बनाने पर विचार किया गया।

पुरुष पत्रकारों ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि यूनियन हमेशा निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों की समस्याओं को मुखरता से उठाती रहेगी।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ स्थानीय इकाई के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।









