/संजीव कौशल छठी बार सर्वसम्मति से चुने गए निदेशक।

संजीव कौशल छठी बार सर्वसम्मति से चुने गए निदेशक।

सोलन, 10 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा।

औद्योगिक नगरी बद्दी के संजीव कौशल जोगिंद्रा को केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड सोलन का निदेशक एक बार फिर सर्वसम्मति से चुना गया है।

यह उनका लगातार छठा कार्यकाल है।

संजीव कौशल के पुन:निदेशक चुने जाने पर सहकारी बैंक से जुड़े पदाधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों ने उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बैंक की कार्यप्रणाली और मजबूत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को और अधिक सुविधाएँ मिलेंगी।

संजीव कौशल लंबे समय से सहकारी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है।