बद्दी, 16 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्यों के चलते 18 सितम्बर, 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बद्दी क्षेत्र की कुछ औद्योगिक इकाइयों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी दीपक वर्मा ने बताया कि इस दौरान मैसर्ज़ कोलगेट, मैसर्ज़ विनसम, मैसर्ज़ विप्रो, मैसर्ज़ रेडीअन्ट कास्टिंग और मैसर्ज़ दीपक स्पिनर जैसी इकाइयों को प्रभावित होना पड़ेगा।
उन्होंने उपभोक्ताओं एवं उद्योग प्रबंधन से सहयोग की अपील की है।








