/नवज्योति पब्लिक स्कूल, खरूनी में पुलिस की साइबर सुरक्षा पर क्लास

नवज्योति पब्लिक स्कूल, खरूनी में पुलिस की साइबर सुरक्षा पर क्लास

बद्दी, 17 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

बद्दी पुलिस ने बुधवार को नवज्योति पब्लिक स्कूल, खरूनी में छात्रों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया पर सतर्कता, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।

छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सवाल पूछे और साइबर सुरक्षा के महत्व को समझा। पुलिस ने बताया कि युवाओं में डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।