रामशहर पुलिस ने मामला दर्ज किया
नालागढ़ 19 सितंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ उप मंडल के गांव वाहा, डाकघर मातली, तहसील रामशहर, जिला बद्दी (हिमाचल प्रदेश) निवासी गुरप्रीत पुत्र नरेंद्र कुमार ने बुधवार, 17 सितम्बर 2025 को पुलिस थाना रामशहर में शिकायत दर्ज करवाई कि गत दिवस उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की जिस से उसे गंभीर चोटे आई है।

गुरप्रीत की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 125(2) और 115(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है।
गुरप्रीत ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय की मांग की है।









