नालागढ़ 21 सितंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे।
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका संबोधन किस विषय पर होगा, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रधानमंत्री जीएसटी की नई दरों को लेकर कोई घोषणा कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए भाजपा के बलदेव ठाकुर ने बताया कि इस के अलावा यह भी संभावना जताई जा रही है कि आगामी फेस्टिवल सीजन को देखते हुए प्रधानमंत्री देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील कर सकते हैं।
इस विषय पर वे पहले भी अपने बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के दौरों में जोर दे चुके हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पिछले संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की थी और सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के खिलाफ पूरी छूट दिए जाने की जानकारी साझा की थी।









