शिमला, 30 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल प्रदेश सेब और नाश्पाती की खेती को नई दिशा देने के लिए न्यूजीलैंड के साथ सहभागिता पर विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज शिमला में न्यूजीलैंड के उच्च आयुक्त पैट्रिक जॉन राटा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों प्रदेशों की भौगोलिक व जलवायु परिस्थितियों में समानता है और न्यूजीलैंड की आधुनिक बागवानी तकनीक व प्रशिक्षण सेब उत्पादकों की आर्थिकी सुदृढ़ करेंगे। इससे उत्पादन, गुणवत्ता और फसल उपरान्त प्रबंधन में सुधार होगा तथा हिमाचल के उत्पाद वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बनेंगे।

बैठक में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, सचिव सी. पालरासू सहित अन्य अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।








