नालागढ़, 2 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
औद्योगिक नगरी बीबीएन के मानपुरा थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक टिप्पर को अवैध खनन सामग्री के साथ पकड़ने का दावा किया है।
इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि इस वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं थी और चालक मदन लाल उर्फ मनीष, निवासी गांव हाड़ांखंडी, कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
उन्होंने बताया कि जब टिप्पर को थाना ले जाया जा रहा था, तभी चालक वाहन को तेज गति से भगाकर फरार हो गया।
इस दौरान उसने खनन सामग्री सड़क पर गिरा दी और पुलिस जवान को धमकी भी दी।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ खनन अधिनियम, पुलिस कार्य में बाधा, चोरी और धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।








