नालागढ़ 2 नवंबर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
बरोटीवाला के कुंजाहल स्थित BIO METRIX RESEARCH कंपनी के पास दो बाइकों (HP12R-2154 व UP26AQ-5586) की टक्कर में तीन युवक घायल — अवधेश व अमुल (रामपुर, उ.प्र.) और साहिल मनकोटिया (चंबा, हि.प्र.)। पुलिस ने धारा 281, 125(a) IPC के तहत मामला दर्ज किया।
बद्दी पुलिस की पी.ओ. सेल ने फरार आरोपी रामजीत पुत्र स्व. जगन्नाथ (अयोध्या, उ.प्र.) को हरियाणा से गिरफ्तार किया। आरोपी FIR 273/2019, धारा 174A IPC में घोषित अपराधी था।

इस बीच बी बी एन पुलिस ने यातायात नियम उल्लंघन पर 253 चालान — बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, बिना नंबर प्लेट और मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई। पुलिस ने नियम पालन की अपील की।








