नई दिल्ली 16 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
सहजयोग के राष्ट्रीय संगठन HH Shri Mataji Nirmala Devi Sahaja Yoga Trust (National Trust) ने वर्ष 2026 का वार्षिक पूजा कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में वर्षभर देशभर में आयोजित होने वाली सभी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पूजाओं, सेमिनारों और सामूहिक कार्यक्रमों की तिथियाँ शामिल हैं।
कैलेंडर के अनुसार, वर्ष की प्रमुख पूजाएँ निम्नानुसार आयोजित की जाएँगी—
महाशिवरात्रि पूजा – 15 फरवरी 2026 (कानपुर, उत्तर प्रदेश)
ब्रह्मचैतन्य दिवस – 23 फरवरी 2026 (सभी केंद्रों पर कार्यक्रम)
अंतरराष्ट्रीय जन्मदिन पूजा – 21 मार्च 2026 (छिंदवाड़ा)
सहस्रार पूजा – 5 मई 2026 (नरगोल)
श्री आदि शक्ति पूजा – 7 जून 2026 (आंध्र प्रदेश)
आदि गुरु पूजा – 26 जुलाई 2026 (रतलाम, मध्य प्रदेश)
श्री कृष्ण पूजा – 6 सितम्बर 2026 (पूर्वोत्तर क्षेत्र)
श्री गणेश पूजा – 20 सितम्बर 2026 (चंडीगढ़)
नवरात्रि पूजा – 18 अक्टूबर 2026 (उत्तराखंड)
श्री महालक्ष्मी/दीवाली पूजा – 15 नवम्बर 2026 (नागपुर)
क्रिसमस पूजा – 25 दिसम्बर 2026 (नरगोल)
ट्रस्ट के अनुसार, जहाँ स्थान अभी निर्धारित नहीं हैं, वहाँ संबंधित राज्य जल्द ही आयोजन स्थल घोषित करेंगे। प्रत्येक पूजा में राष्ट्रीय सेमिनार, सार्वजनिक कार्यक्रम तथा सामूहिक ध्यान सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
ट्रस्ट ने साधकों एवं नागरिकों से इन आध्यात्मिक आयोजनों में सहभागी होकर सामूहिकता एवं आत्मसाक्षात्कार का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।









