/बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सोलन, 17 नवम्बर।
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ कमल चौहान

रबोन स्थित बंद पड़ी भारत ऑर्गेनिक्स फैक्ट्री में चोरी की घटना सामने आई है। फैक्ट्री के स्वामी जोगिंदर सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 से सेलर्स विवाद के कारण फैक्ट्री बंद थी, लेकिन हाल के दिनों में परिसर से सामान गायब होने की जानकारी मिली।

फैक्ट्री का निरीक्षण करने पर घर, रसोई और बाथरूम का सामान, फर्नीचर, गीजर, हीटर, ब्लोअर, टेलीविज़न सहित लगभग 60,000 रुपये का सामान चोरी पाया गया।

फैक्ट्री के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में कुछ लोगों को पिछले कई दिनों से बोरे में सामान भरकर ले जाते हुए देखा गया।


15 नवम्बर की शाम भी एक संदिग्ध व्यक्ति को फैक्ट्री में प्रवेश करते हुए रिकॉर्ड किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर सोलन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई की।

मामले में संलिप्त आरोपी शिवा कुमार (पुत्र दलीप कुमार, निवासी बठोल, उम्र 26 वर्ष, हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रबोन) को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पूर्व में थाना धर्मपुर में शटरिंग प्लेट चोरी का एक मामला दर्ज है, जिसमें लगभग 1,30,000 रुपये की चोरी हुई थी।आरोपी को न्यायालय द्वारा चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान की जा रही है।