/खेड़ा में पत्नी की हत्या के मामले में फरारा चल रहा पति गिरफ्तार।

खेड़ा में पत्नी की हत्या के मामले में फरारा चल रहा पति गिरफ्तार।

नालागढ़ 18 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के खेड़ा में प्रवासी पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को खेड़ा से ही गिरफ्तार कर लिया है।

याद रहे कि 8 नवंबर को थाना मानपुरा में सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा के वार्ड नं 4 में किराए के कमरे में एक प्रवासी महिला की हत्या उसके पति द्वरा कर दी गई थी तथा महिला का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान विनोद धीमान अपनी टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे थे।

मृतका की पहचान संगीता पत्नी चुनू कुमार साहनी, निवासी गांव एवं दारूघर चिटखाल, जिला सीवान बिहार के रूप में हुई थी।

पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पुलिस ने पाया था कि मृतका की हत्या उसके पति द्वारा की गई है, जो घटना के उपरांत फरार हो गया था।

अशोक वर्मा ने बताया कि मौके पर एफ.एस.एल. टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए थे। इसके अतिरिक्त एस.पी. बद्दी तथा .डी.पी.ओ. बद्दी ने भी मौका का निरीक्षण किया था।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी के बिहार स्थित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई लेकिन यह नहीं मिला।

इसी बीच बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि यह आरोपी मानपुर थाना क्षेत्र में ही घूम रहा है पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।