अनेक स्कूलों व गांवों में छात्रों और ग्रामीणों ने किया अनुभव
कांगड़ा 21 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
सहज योग के आत्म-साक्षात्कार कार्यक्रमों की श्रृंखला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में भी लगातार जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक 19 और 20 नवंबर 2025 को कई स्कूलों और गांवों में आत्म-साक्षात्कार (Self Realisation) एवं कुंडलिनी जागरण के सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


मिली जानकारी के मुताबिक़ 19 नवंबर 2025 को GSSS गलियान, GHS ठाकुरद्वारा, GPS ठाकुरद्वारा, GPS सलारी और GSSS चंदुआ में आत्म-साक्षात्कार सत्र आयोजित किए गए।

इसके अतिरिक्त गांव बग्गा में भी एक विशेष ग्राम सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों ने सहज योग ध्यान के माध्यम से आत्म-साक्षात्कार का अनुभव प्राप्त किया।

दूसरे दिन 20 नवंबर 2025 को KPS कोटला, GPS कोटला और मानसरोवर पब्लिक स्कूल कोटला में सहज योग आत्म-साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी दिन गांव नेरा में भी एक विशेष ध्यान कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिमाचल सहजयोगा समन्वयक मन्हास (कोटला शाहपुर, कांगड़ा) ने बताया कि कार्यक्रमों में छात्रों और ग्रामीणों को श्री माता जी निर्मला देवी जी की शिक्षाओं के अनुसार ध्यान कराया गया, जिसके दौरान अनेक प्रतिभागियों ने शांति, ठंडक, आंतरिक ऊर्जा और कुंडलिनी जागरण के अनुभव साझा किए।

उन्होंने कहा कि सहज योग का प्रसार हिमाचल प्रदेश में तेज़ी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में कांगड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों के और स्कूलों एवं गांवों में आत्म-साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।








