सोलन(परवाणू) 22 नवंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के पुलिस थाना परवाणू ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तेज कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चोरी की गई बाइक भी पुलिस टीम द्वारा बरामद कर ली गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक , गांव कोटबेजा निवासी कुलवीर सिंह ने थाना परवाणू में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 20 नवंबर 2025 की सुबह वह अपने भाई की मोटरसाइकिल लेकर निजी कार्य से परवाणू आए थे।
उन्होंने बाइक को ईएसआई अस्पताल परवाणू के गेट के पास खड़ा किया था और इसके बाद इंटरव्यू देने के लिए धर्मपुर चले गए।
इंटरव्यू के उपरांत जब वह वापस परवाणू लौटे तो अस्पताल के पास खड़ी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली।
पीड़ित ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की लेकिन मोटरसाइकिल नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर बाइक चोरी का संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई। चोरी की गई मोटरसाइकिल की कीमत लगभग ₹1,00,000 आंकी गई है।
इस पर थाना परवाणू में FIR संख्या 119/2025 दिनांक 21-11-2025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया।








