/प्रो. ममता मोकटा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त

प्रो. ममता मोकटा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य नियुक्त

शिमला 8 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रोफेसर ममता मोकटा, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।

इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 316 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने प्रो. ममता मोकटा को 6 वर्ष की अवधि के लिए या 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।

उनकी सेवा की शर्तें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (सदस्य) विनियम, 1974 के अनुसार तय होंगी।

इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों और आयोग को सूचित कर दिया गया है।