/कॉलेज छात्राओं का पीछा करने का मामला।

कॉलेज छात्राओं का पीछा करने का मामला।

नालागढ़ थाना में मुकदमा दर्ज, एक वाहन सीज़

नालागढ़, 10 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा।

Govt. PG College Nalagarh की छात्राओं द्वारा पीछा किए जाने (Stalking) की शिकायत पर पुलिस थाना नालागढ़ में एक मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि पिछले कई दिनों से कुछ अज्ञात व्यक्ति कॉलेज परिसर के पास तथा पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में छात्राओं का लगातार पीछा कर रहे थे। इस दौरान तीन वाहनों—HP12S 3200, CH01BJ 0964 और HP12S 9595—का इस्तेमाल किया गया था।

जांच में सामने आया कि

वाहन HP12S 3200 मनजोत सिंह पुत्र जसपाल, निवासी गांव सेरी, नालागढ़ के नाम दर्ज है।

वाहन HP12S 9595 सुशांत चंदेल पुत्र केवल कृष्ण, निवासी गांव सेरी, नालागढ़ के नाम पाया गया।

वाहन CH01BJ 0964 रवि कुमार पुत्र नरेश कुमार, निवासी गांव आदूवाल जंडोरी, डाकघर रेडू, नालागढ़ के नाम से रजिस्टर्ड है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। संबंधित व्यक्तियों को थाना नालागढ़ लाकर गहन पूछताछ की जा रही है, तथा वाहन संख्या CH01BJ 0964 को पुलिस ने सीज़ कर लिया है। शेष दोनों वाहनों पर भी नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज क्षेत्र व नालागढ़ बाइपास के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और ऐसे शरारती तत्वों पर सख़्त निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने छात्राओं एवं आम जनता को आश्वस्त किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की किसी भी गतिविधि पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।