कांगड़ा 10 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज SVN पब्लिक हाई स्कूल बग्गा, GHS बग्गा, GSSS कूथर तथा GMS कूथर में चार सेल्फ-रियलाइजेशन (आत्म-बोध) कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए हिमाचल सहज योगा समन्वयक मन्हास ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों की आंतरिक शांति, भावनात्मक संतुलन और आत्म-जागरूकता की सरल तकनीकों से अवगत कराना रहा।
उन्होंने बताया कि सत्रों के दौरान छात्रों ने सेल्फ-रियलाइजेशन की प्रक्रिया का अनुभव किया और तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा मानसिक स्थिरता प्राप्त करने के व्यावहारिक तरीके सीखे।

आयोजकों ने बताया कि सेल्फ-रियलाइजेशन व्यक्ति को अपनी आंतरिक ऊर्जा से जोड़कर सकारात्मक, अनुशासित और संतुलित जीवन जीने में मदद करता है।

विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन पर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान, सकारात्मक वाइब्रेशन्स और “जय श्री माताजी” के जयघोष के साथ किया गया।

आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी आत्म-बोध के लाभ प्राप्त कर सकें।








