/बाड़ी में परगने के जग का आयोजन 19 दिसंबर को

बाड़ी में परगने के जग का आयोजन 19 दिसंबर को

सोलन अर्की 13 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

सोलन जिलेंके बाड़ी धार सर यांज पंचायत में धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा के तहत दिनांक 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को बाड़ी में परगने के जग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन समिति की ओर से समस्त परगनावासियों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत सभी ग्रामवासियों से अपने-अपने गांव में ₹100 प्रति परिवार (जग जोड़) की राशि जमा करवाने का आग्रह किया गया है। यह राशि दिनांक 18 दिसंबर 2025 को संविदा पट्टा, मनोल (डाकघर के समीप) तथा पम्बड़ (पम्बड़ वाले) में एकत्रित की जाएगी, जहां पहले ही दिन संविदा संकलन कर सुरक्षित रखने की व्यवस्था रहेगी।

आयोजन समिति ने समस्त परगनावासियों से समय पर सहयोग कर धार्मिक एवं सामूहिक आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।