/भगोड़ा आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, 10 साल पुराने मारपीट मामले में था फरार

भगोड़ा आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, 10 साल पुराने मारपीट मामले में था फरार

सोलन 21 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस थाना धर्मपुर की पी.ओ. सैल टीम ने भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक फरार आरोपी शशि कान्त (32 वर्ष), निवासी गांव रोपड़ी, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी (हि.प्र.) को सेक्टर-43, चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध थाना धर्मपुर में दिनांक 20-12-2025 को धारा 209 व 269 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने वर्ष 2015 में रेलवे फाटक सनवारा के पास एक व्यक्ति का रास्ता रोककर मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं, जिस पर थाना धर्मपुर में अभियोग संख्या 122/2015 दर्ज हुआ था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिस पर उसे भगोड़ा घोषित किया गया।

पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार आरोपी को आज 21-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।