/सम्राट जादूगर ने अलग.अलग मैजिक ट्रिक्स दिखाकर शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजैहरा में बच्चों का किया भरपूर मनोरंजन

सम्राट जादूगर ने अलग.अलग मैजिक ट्रिक्स दिखाकर शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजैहरा में बच्चों का किया भरपूर मनोरंजन

नालागढ 21 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो

नालागढ उपमण्डल के शिवालिक पब्लिक स्कूल पंजैहरा में प्रसिद्ध सम्राट जादूगर द्वारा जादू का खेल दिखाया गया सम्राट जादूगर ने अलग.अलग मैजिक ट्रिक्स दिखाकर बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया। मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रिक्स में अंगूठी का खोना और अंडे में से उसे निकालनाए खाली हाथों से नोटों की बारिश, अलग.अलग तरह के फूल बनाना रुमाल का जादू आदि शामिल रहा।
स्कूल में आयोजित लगभग 45 मिनट के इस शो का बच्चों ने काफी आनंद उठाया। विद्यालय के प्रबंधक वीर सिंह सैनी, समिति अध्यक्षा सुखविंदर कौर, प्रधानाचार्य प्यारेलाल चौहान, उप प्रधानाचार्य सुमन बाला, प्राइमरी एचओडी मधु शर्मा, प्रवक्ता कुलविंदर कौर, प्रवक्ता विजय कुमार और सभी अध्यापक अध्यापिका ने भी इस मैजिक शो का भरपूर आनंद उठाया और सभी ने इस शो की प्रशंसा भी की।