शिमला 5 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ कमल चौहान
हिमाचल में चुनाव परिणाम आने में दो दिन बाकि है लेकिन आज से ही हार जीत की शर्ते लगनी शुरू हो गई है । पता चला है कि इन बार हिमाचल में किस की सरकार बनेगी इस के लिए लोगो ने लाखेा रूपए की शर्ते लगानी शुरू कर दी है यह दीगर बात है कि इस तरह की शर्तो को सार्वजनिक नही किया जा सकता और यह सट्टा अधिनियम के अन्तर्गत पाबन्दी होने के कारण भी इस की सूचना सार्वजनिक नही की जाती है लेकिन अपने मित्रो के बीच में कई समुदाय के लोगो ने शर्ते लगानी शुरू कर दी है । हिमाचल में पंच वर्षीय योजना की तरह यहां का मतदाता पांच साल बाद सरकार को बदलने का काम करता आ रहा है लेकिन इस बार हिमाचल में रिवाज बदलने का नारा लगा कर भााजपा ने अपनी सरकार के रिपीट करने का दावा किया है लेकिन लोगो को मिशन रिपीट पर भरोसा नही है और लोग हिमाचल में कांग्रेस को ज्यादा सीटो पर जीतता भी दिखा रहे है । इसी के चलते पता चला है कि हिमाचल की राजधानी शिमला के एक वकील ने दावा किया है कि हिमाचल में कांग्रेस की 44 सीटे आएगी और इस से कम आई तो वह अपनी मूंछे मुडवा लेगा । लोगो में इन चुनाव परिणामो को ले कर काफी उत्सुकता है । परिणाम किस पक्ष में होगा इस का फैसला मतगणना के बाद ही हो पाएगा । इस वकील विनय शर्मा ने यह दावा फेस बुक द्वारा किया है । विनय शर्मा का मानना है कि इस बार हिमाचल में भाजपा 18 सीटो के आस पास सिमिट कर रह जाएगी । उन्होने दावा किया है कि उन्होने उप चुनाव के दौरान भी जो भविष्यवाणी की थी वहीसच निकली और इस बार भी उनकी बात सच होगी ।










