शिमला 15 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो
किसी भी सरकार में मुख्य मन्त्री का विशेषाधिकार रहता है अपना मन्त्रीमण्डल बनाने का लेकिन हिमाचल में वर्तमान कांग्रेस सरकार के मुख्य मन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू को इस के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के साथ चर्चा करने के बाद भी यह निर्णय नही ले पाए कि अपने मन्त्री मण्डल में किस किस मोती को पिरोए । याद रहे कि हाल ही में हुए विधान सभा चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद हिमाचल में तीन आजाद उम्मीदवारो की भी किसी पार्टी को आवश्यकता नही पडी यह दीगर बात है कि आजाद उम्मीदवार अपनी इच्छा से कांग्रेस में शामिल हो रहे है लेकिन पार्टी को उनकी बहुमत के हिसाब से कोई आवश्यकता नही है । कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलने के बावजूद भी हिमाचल में पार्टी के अन्दर चल रहे तुफाान को शांत करने के लिए पार्टी हाई कमान की सलाह लेने के बाद भी मन्त्री मण्डल का गठन नही हो पाया है । एक हफते का समय बीत जाने के बाावजूद भी मुख्य मन्त्री अपने मन्त्री मण्डल का गठन नही कर पाए और आज यह ऐलान कर दिया कि मन्त्री मण्डल का गठन विधान सभा सत्र के पश्चात किया जाएगा । मिली जानकारी के मुताबिक
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इस बारे में चर्चा की।
प्रदेश में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधीए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से चर्चा के बाद ही मंत्री तय होंगे। पार्टी सुंत्रो के मुताबिक कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में इन वरिष्ठ नेताओं से भी मंत्रणा करेंगे।

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के शामिल होने के बाद उनकी निष्ठा का अवलोकन करने के बाद ही इस बारे में निर्णय हो पाएगा । 16 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने हैं।
जानकारी के मुताबिक सभी नवनिर्वाचित विधायक एक साथ 16 दिसंबर को भारत जोडो यात्रा में शमिल होने के लिए रवाना होंगे। सभी पार्टी विधायकों को आलाकमान ने यात्रा में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस के अधिकांश विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला है।










