/मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांशटू ने संभाला पदभार

मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांशटू ने संभाला पदभार

शिमला 30 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो /नयना वर्मा

मुख्यमंत्री के नवनियुक्त विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) कुलदीप सिंह बांशटू ने आज हिमाचल भवन, नई दिल्ली में अपना पदभार ग्रहण किया।
भारतीय सेना में कर्नल पद से सेवानिवृत्त कुलदीप सिंह बांशटू ने 26 साल तक सेना में अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की हैं। वह हिमाचल प्रदेश के रोहडू के एक बागवान परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने भारत सरकार के खेल मंत्रालय में आठ वर्षों तक खेल सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है।