/हिमाचल से बाहर भेजा गया 9 करोड का डीजल । राज्य कर एवम् आबकारी विभाग ने लगाया एक करोड का जुर्माना व टैक्स ।

हिमाचल से बाहर भेजा गया 9 करोड का डीजल । राज्य कर एवम् आबकारी विभाग ने लगाया एक करोड का जुर्माना व टैक्स ।


सोलन 03 जनवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा


हिमाचल राज्य कर एवम् आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश के बाहर भेजे गए 9 करोड रूपए के डीजल का एक रैक्ट पकडने में कामयाबी हासिल की है । मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ से हिमाचल से बाहर 9 करोड रूपए का डीजल बेचा गया जिस पर विभाग ने एक करोड रूपए का कर व जुर्माना लगाया है । इस बात की पुष्टि आयुक्त राज्य कर एवम् आबकारी ने की है । जानकारी के मुताबिक नालागढ में गत माह इस बारे में औचक निरीक्षण किया गया था जिस पर प्रदेश से बाहर 9 करोड का डीजल बेचने की जानकारी मिली थी जिस पर विभाग ने फौरी कार्यवाही करते हुए कम्पनी पर एककरोड रूपए का जुर्माना व टैक्स अदा करने का निर्देश जारी कियाहै। इस बारे में उपायुक्त कर एवम् आबकारी विभाग बीबीएन प्रितपाल सिंह ने भी पुष्ठि करते हुए बत4ाया कि विभाग ने व्यापारी को जुर्माना व कर की राशि 15 दिन के अन्दर भरने के आदेश जारी किए गए है ।