/मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया

शिमला 30 जनवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला हैं। यह यात्रा शांति और सौहार्द के संदेश के साथ.साथ भारत जोड़ने के लक्ष्य को साधने में सफल हुई है। राहुल गांधी ने यह यात्रा डर की राजनीति के खिलाफ और अन्याय के विरोध के उद्देश्य से भी शुरू की थी।
भारत जोड़ो यात्रा ने पिछले पांच महीनों में 14 राज्यों में 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कीए जिसे देश के सभी वर्गों का अपार सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ।
यह यात्रा 7 सितंबरए 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर आज श्रीनगर में संपन्न हुई।