/हिमाचल में निजी वाहनो का व्यवसायिक प्रयोग करने पर वाहन होंगे जब्त , 1180 वाहनोें के चालान करके बसूला 28,46,650 रूपए जुर्माना ।

हिमाचल में निजी वाहनो का व्यवसायिक प्रयोग करने पर वाहन होंगे जब्त , 1180 वाहनोें के चालान करके बसूला 28,46,650 रूपए जुर्माना ।


शिमला 10 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

    

हिमाचल में यातायाात नियमो की उलन्धना करने वालो पर सरकारी तन्त्र ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । मिली जानकारी के मुताबिक इस के साथ ही सरकारी खजाने को भरने का भी प्रयास बताया जा रहा है । यहा एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गत दस दिनो में परिवहन विभाग ने हिमाचल में यातायात नियमो की उल्लधना करने वालेे 1180 वाहनो के चालान किए गए जिस में सरकारी खजाने में 28 लाख 46 हजार 650 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वाहन संचालको को भविष्य में निजी वाहनो का व्यवसायिक प्रयोग करने वालो के वाहनो को जब्त कर लिया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में भी पूरे प्रदेश में वाहन निरीक्षण अभियान जारी रखा जाएगा।