/अर्की उपमण्डल के सरयांज पंचायत में भागवत कथा का शुभारम्भ ।

अर्की उपमण्डल के सरयांज पंचायत में भागवत कथा का शुभारम्भ ।

सोलन ( अर्की )14 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

सोलन जिले के अर्की उप मण्डल की सरयांज पंचायत में आज राजेश कुमार के घर पर श्री मद्भागवत कथा का शुभारम्भ किया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक आचार्य महाराज तिलक राज शर्मा ने श्री कृष्ण लीला का वर्णन करते हुए श्रघ्दालुओ को भगवान के प्रति श्रघ्दाभाव बनाए रखने के लिए आवाहन किया । इस अवसर पर आर्याय तिलक राज शर्मा ने अपने प्रवचन में कहा कि भवसागर को पार करने के लिए कुल गुरू की सेवा में जाना अति आवश्यक है ।

उन्होने इस पर कथा वाचन करके श्रोताओ को मंत्र मुग्ध कर लिया ।इस अवसर पर भगवान की आरती की गई तथा सभी श्रघ्दालुओ को प्रसाद वितरित किया । इस अवसर पर एक भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिस में गा्रमिणो ने भण्डारे का भी आन्नद लिया ।