/नालागढ एस डी एम कार्यालय परिसर मे 15 मार्च को होगा विशाल भण्डारा ।

नालागढ एस डी एम कार्यालय परिसर मे 15 मार्च को होगा विशाल भण्डारा ।


नालागढ 14 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के नालागढ एस डी एम कार्यालय परिसर में स्थापित श्री गणेश भगवान की प्रतिमा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी परसो बुधवार 15 मार्च को एक भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है ।

उपमण्डलाधिकारी(नागरिक ) की ओर से जारी सूचना के अनुसार भण्डारे के आयोजन से पहले प्रातः 10.30 बजे हवन का आयोजन किया जा रहा है तथा उसके पश्चात दोपहर 1.30 बजे से भण्डारा शुरू कर दिया जाएगा । याद रहे कि इस मूर्ति की स्थापना के बाद कोरोना काल को छोड कर हर साल यहां पर भण्डारे का आयोजन किया जाता है । जिस में नालागढ क्षेत्र के हजारो प्रवासी भी भण्डारे में शामिल होते है ।