/सरयांज पंचायत में किसानो को उपलब्ध करवाए जा रहे फलदार व छायादार पौधे

सरयांज पंचायत में किसानो को उपलब्ध करवाए जा रहे फलदार व छायादार पौधे


सोलन (अर्की )14 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

कृषि विभाग का नमसा प्रोजेक्ट के तहत ग्रामिण किसानो को फल दार व छायादार पौधो के साथ घीया तथा करेले की बेलो को भी सरयांज पंचायत में उपलब्ध करवाए जा रहे है । मिली जानकारी के मुताबिक नमसा पा्रेजेक्ट के तहत हर साल फलदार पौधे किसानो को उपलब्ध करवाते जा रहे है जिन मेंसे कई किसानो के फलदार पौधे जीवित है जबकि कई लोगो के पौधे मर चुके है ।

इस साल सर्दियो में पौधारोपण का सीजन निकल जाने के बाद मार्च महिने में यहां फलदार पौधे तथा अन्य छायादार पौधे तथा सब्जियो के पौधे किसानो को उपलब्ध करवाए जा रहे है । सरयांज पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर ने किसानो से आग्रह किया था कि वह रविवार को पंचायत घर में आ कर पौधे ले ले लेकिन किसानो ने तपती गर्मी में पोधा रोपण कामयाब न होने की आशंका से इस तरफ रूचि नही दिखाई है जिस कारण रविवार को आधे से ज्यादा पौधे पंचायत घर में बाहर पडे रहे ।

सोमवार को कुछ लोगो ने पौधे लिए लेकिन आज मंगलवार को भी यहां पौधे पडे है । पंचायत तथा नमसा पोजेक्ट से जूडे प्रतिनिधी किसानो से इन पौधो को ले जाने का आग्रह किया जा रहा है । इस बारे में जब नमसा प्रोजेक्ट से जूडे संत राम भारद्वाज ने हिम नयन न्यूज को बताया कि सरयांज पंचायत में हर साल की तरह इस साल भी पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे है ।

उन्होने बताया इस साल जामुन,बैरी ,आंवला व आडू के फलदार पौधे के अलावा छायादार पौधे भी उपलब्ध करवाए जा रहे है । उन्होने बताया इस साल किसानो को करेला तथा धीए के पौधे भी उपलब्ध करवाए जा रहे है ।