सोलन ( अर्की )20 मार्च
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

सोलन जिले के अर्की जनपद में स्थित बाडी धार में श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है । यह जानकारी देते हुए बाडेश्वर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष जीत राम वर्मा ने बताया कि बाड़ा ईश्वर महादेव के स्थान पर 22 मार्च से 28 मार्च तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है यह जानकारी देते हुए ।

उन्होने बताया भागवत कथा का आयोजन बाबा नारायण पुरी जी महाराज के सहयोग से किया जा रहा है ,जब कि कथा व्यास आचार्य जितेंद्र कौशल होगे जिनके माधुर वाणी से इस पावन स्थल पर कथा का आनन्द लेने इलाके के हजारो लोगो के आने की उम्मीद है ।










