सोलन( अर्की ) 26 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो
सोलन जिले के अर्की उपमण्डल में पाव घाटी के पास आज एक सडक दुर्घटना में एक युवक की मौत होने का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन की बस नंबर एच पी 69 ए 1482 जो कि जामली से शिमला जा रही थी व मोटरसाइकिल नंबर एच पी 14 सी 0899 जो पावघाटी की ओर जा रहे थे, ओवरटेक करते हुए अचानक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बाईक चालक बस के पिछले टायर के नीचे आ गया।इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई व तथा दूसरा बाइक सवार दूसरी तरफ गिर गया जिस वजह से वह भी घायल हो गया। मृतक बाइक चालक की पहचान नीरज कुमार उम्र 24 साल पुत्र रमेश वर्मा गांव साईं डाकघर बलेरा तहसील अर्की के रूप में हुई है तथा घायल की पहचान अरूण कुमार सुपुत्र कृष्णलाल उम्र 26 वर्ष गांव साई डाकघर बलेरा के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार दोनों युवक उपमंडल के किसी मंदिर जा रहे थे ।
स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अर्की अस्पताल लाया गया है । मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।










