सोलन (अर्की )26 मार्च
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /नयना वर्मा
अर्की उपमंडल के धुन्दन क्षेत्र के बच्चे छत्तीसगढ़ भिलाई में आयोजित होने वाली सब जूनियर थ्रोबॉल चैंपियनशिप में अपना जौहर दिखाएंगे । इस बात की जानकारी देते हुए धुन्दन स्थित नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने हिम नयन न्यूज़ को बताया कि छत्तीसगढ़ भिलाई में आयोजित होने वाली इस सब जूनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए उनके स्कूल के 10 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है जो इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यहां से निकल गए हैं ।उन्होंने बताया कि इस बार हिमाचल की सब जूनियर टीम का नेतृत्व करने का मौका उनके स्कूल की छात्रा शिवानी ,उमा, प्रिया ,स्वाति ,रवीना, जतिन ,केतन ,युवराज व पुष्पित को मिला है । उन्होंने बताया कि शारीरिक शिक्षक पूर्णचंद अपनी टीम को लेकर अंबाला रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुके हैं और इन बच्चों में प्रतियोगिता को लेकर भारी उत्साह तथा जोश देखने को मिल रहा है। भीमा वर्मा ने उम्मीद जताई कि धुन्दन तथा आसपास के क्षेत्र के बाल उनके स्कूल के छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ में जाकर हिमाचल का नाम रोशन करने में कामयाब होंगे।










