नालागढ 28 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल के मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री गत दिवस देर शाम अपने घर पर टहलते टहलते अचानक गिरने से चोटिल हो गए है । मिली जानकारी के मुताबिक उप मुख्य मन्त्री को आईजीएमसी में डाक्टरो ने सीटी सकैन करके हालत खराब न होने की बात कही है । उप मुख्य मन्त्री के सिर में पांच टांके लगाए गए है । इस बात की पुष्टि करते हुए आईजीएमसी के डा राहुल राव ने बताया कि उप मुख्य मन्त्री का सीटी स्केन किया गया था लेकिन कोई खतरे की बात नही पाई गई है । उप मुख्य मन्त्री की हालत खतरे से बाहर है और उन्हे चिकित्सको की निगरानी में आईजीएमसी के स्पैशल वार्ड में रखा गया है । उप मुख्य मन्त्री के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए बावा हरदीप सिंेह सहित नालागढ के कांग्रेसियो ने कामना की है ।










