/मुख्यमंत्री ने मुकेश अग्निहोत्री का कुशलक्षेम जाना

मुख्यमंत्री ने मुकेश अग्निहोत्री का कुशलक्षेम जाना


शिमला 29 मार्च,
,हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां उप.मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के निवास स्थान पहंुच कर उनका कुशलक्षेम जाना। उप.मुख्यमंत्री मंगलवार सायं अपने आवास परिसर में टहलते समय गिर जाने से घायल हो गए। आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन रहने के उपरान्त उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल व मोहन लाल ब्राकटाए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा और विधायकगण मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

..