/रामनवमी के अवसर पर भण्डारे के रूप में हलवा वितरित किया गया । 10 अप्रैल को रखा गया बडे भण्डारे का आयोजन ।

रामनवमी के अवसर पर भण्डारे के रूप में हलवा वितरित किया गया । 10 अप्रैल को रखा गया बडे भण्डारे का आयोजन ।

नालागढ (रामशहर ) 30 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो

नालागढ उपमण्डल के रामशहर में आज राम चौक पर चैत्र नवरात्रो के राम नवमी के अवसर पर भण्डारे के रूप मंे हलवा वितरित किया गया । यह जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्यो चेतन चिंटू मिंटू तथा कुलभुषण ने हिम नयन न्यूज को बताया कि आज इस क्षेत्र में भण्डारे ज्यादा होने के कारण यहां होने वाले भण्डारे को आगामी माह की 10 तारीख को रखा गया है ।

उन्होने बताया कि आज मात्र हलवा बना कर ही पूजन करने के पश्चात यहां शहर में कंजक पूजन के पश्चात राहगीरो तथा बस ट्रक चालको व यात्रियो को प्रसाद के रूप में हलवा वितरित किया गया ।