/सोलन के क्लीन गांव में विशाल भगवती जागरण व भण्डारे का आयोजन ।

सोलन के क्लीन गांव में विशाल भगवती जागरण व भण्डारे का आयोजन ।

सोलन 9 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /कमल चौहान

यहां जिला मुख्यालय के क्लीन गांव में ओम जन सेवक यूथ ग्रुप द्वारा जागरण आयोजित किया गया जिस का भण्डार आज रविवार को किया गया । मिली जानकारी के मुताबिक ओम जन सेवक यूथ ग्रुप द्वारा यह 9वां विशाल मां भगवती जागरण एसम् भण्डारा आयोजित किया ।

यह जानकारी देते हुए नीरज मिन्हास ने बताया कि अजय गौतम ,अमित कुमार तथा नीरज कुमार सहित सभी युवाओ ने इस जागरण व भण्डारे का आयोजन किया है । उन्होने बताया कि इस जागरण में सैकडो लोगो ने मां भगवती की भेटो का आन्नद लिया और आज भण्डारे में सैकडो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया ।