/हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन द्वारा कांग्रेस के पूर्व मन्त्री स्व0 जी एस बाली हिमाचल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

हिमाचल सोशल बॉडीज फेडरेशन द्वारा कांग्रेस के पूर्व मन्त्री स्व0 जी एस बाली हिमाचल रत्न पुरस्कार से सम्मानित

दिल्ली 10 अप्रैल,

हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /रजनीश


हिमाचल सोशल बॉडीज़ फेडरेशन द्वारा रविवार को दिल्ली में ‘स्वर्ण जयंती एवं हिमाचली मिलन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया. इसी दौरान जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री स्वर्गीय जी एस बाली को सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए फेडरेशन द्वारा प्रदत्त “हिमाचल रत्न” पुरस्कार दिया गया।

यह पुरस्कार विकास पुरूष स्व0 जीएस बाली के बेटे व कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रघुबीर सिंह बाली ने ग्रहण किया. इसी के साथ वहां पर मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू व अन्य नेता उपस्थित रहे।