नशा मुक्ति की ओर बढती पुलिस का प्रयास लाया रंग ।
नालागढ़ 14 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में नशे के प्रति पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम को आाज मुबई के दो व्यापारियो को नशे की खेप व नकदी के साथ पकडने में बिजिलैंस की टीम ने बडी कामयाबी हासिल की है । मिली जानकारी के मुताबिक बिजिलेंस के गुप्त सुत्रो के आधार पर सूचना मिलने पर औधोगिक नगरी के एक होटल में दबिश दी गई जिस के एक कमरे में मुबई के दो युवक अमरजीत सिंह और फरदीन पटेल जो मुम्बई के निवासी बताए जा रहे है को नशे की बडी खेप के साथ साथ नकदी भी बरामद की । मिली जानकारी के मुताबिक इन युवको से कब्जे से 6 लाख 36 हजार 362 रुपए की नकदी मिली। इसके अलावा 45 ग्राम चरस, 26 नशीले टेबलेट, 5 अनलेबल्ड बोतलें जिनमें 2 खाली, 2 भरी हुई और 1 बोतल में नशीला पदार्थ कोडीन भरा हुआ था। इसके अलावा कोडीन फॉस्फेट और 100 मिलीलीटर क्लोरफेनिरामाइन मैलेट सिरप के लेबल वाली एक और बोतल बरामद की गई है।इनके कब्जे से 6 लाख 36 हजार 362 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है
इस बात की पुष्टि करते हुए बिजीलेस के डी एस पी योगेश जोशी ने बताया कि आरोपियो के विरूघ्द विजिलेंस थाना बद्दी में आईपीसी की धाराओं 170ए 419ए 420 व 384 के तहत केस दर्ज किया गया है उन्होने बताया कि आरोपियो को न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है । आगे पूछताछ करने के बाद सोमवार को इन्हे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।










